---Advertisement---

होलिका दहन चबूतरे पर चला नगर निगम का बुलडोजर

Published On: January 29, 2026
---Advertisement---

आगरा। के वार्ड 77 स्थित चमरौली क्षेत्र में होलिका दहन स्थल पर बने चबूतरे को हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय पार्षद दीपक वर्मा और निगम कर्मचारी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर बदतमीजी और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर चमरोली गांव में पहुंची थी, जिसका पार्षद द्वारा विरोध किया गया। इसके बावजूद चबूतरे को ध्वस्त कर दिया गया। पार्षद ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान वर्षों से होलिका दहन के लिए उपयोग में लाया जा रहा है और इससे उनकी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। चबूतरे को तोड़े जाने से लोगों में नाराजगी है और इसे आस्था से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद नगर निगम कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में प्रशासन को संवेदनशीलता और संवाद के साथ कदम उठाना चाहिए।
मामला अब जांच के दायरे में है और संबंधित अधिकारियों द्वारा पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा !

---Advertisement---

Leave a Comment