संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 139 शिकायतें, 19 का मौके पर निपटारा

0 readers

तहसील सदर में आज जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 139 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों में 42 राजस्व, 28 पुलिस, 18 नगर निगम, 9 आगरा विकास प्राधिकरण, 8 टोरेंट पावर और अन्य विभागों से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने जमीन विवाद से जुड़े मामलों के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायत का समाधान करने के बाद शिकायतकर्ता से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी दें। साथ ही, स्थलीय निरीक्षण कर पूरी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, डीसीपी सैयद अली अब्बास, एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

Share: