प्रसव के नाम पर धन उगाई, नहीं होती है कार्यवाही

33 readers

फतेहाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में प्रसव के नाम पर बड़े पैमाने पर धन उगाई का खेल चल रहा है। कार्यवाही न होने की वजह से स्टाफ नर्स मरीजों के तीमारदारों से मोटी रकम वसूल रही है। ताजा माला सोमवार का है जहां प्रसव के नाम पर प्रसूता के परिजन से स्टॉफ नर्स ने 1300 रूपये ले लिए रूपए न देने पर तीन दिन बाद छुट्टी होने की बात कही।

तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के गांव छोटी बसई निवासी पूनम जाटव ने बताया कि सोमवार सुबह देवरानी आरती पत्नी अजय के प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में लेकर आए थे, और कुछ समय बाद आरती ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स ने 1500 रुपये की मांग की और कहा कि रूपये न देने पर तीन दिन बाद छुट्टी के लिए बोल दिया। मजबूरी में 1300 रूपये स्टॉफ नर्स को दे दिए। और उसके बाद लिखित में रूपये न देने के लिए कहा गया। वहीं दाई ने भी 300 रुपये की मांग की गई लेकिन दाई को रूपये नहीं दिए है। वहीं रूपये देने पर शाम को छुट्टी की बात कही गई। इससे पूर्व में भी स्टॉफ नर्सों पर प्रसव के नाम पर उगाई के आरोप लग चुके हैं लेकिन कार्यवाही न होने पर स्टॉफ नर्सों के हौसले बुलंद है। आखिकार कार किसी की सह पर सीएचसी फतेहाबाद में धन उगाई का खेल चल रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ.अभिषेक चौहान से बात करने पर बताया कि शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत की जाती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Share: