फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी

47 readers

फतेहपुर सीकरी स्थित ऐतिहासिक स्मारक के पीछे तालाब में सुबह समय करीब 06 बजे शाही तालाब में दिनांक 21/07/2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तालाब में शव दिखाई देने पर स्मारक परिसर में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण सहायक दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना देकर आवश्यक समन्वय किया। इसके बाद बाद थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कराने के साथ-साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।एएसआई के संरक्षण सहायक दिलीप सिंह ने बताया कि शाही तालाब में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related News

Share: