बसई अरेला: चेकिंग के दौरान 138 बी के वारंटी को किया गिरफ्तार

3 readers

पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना, न्यायालय में किया पेश

आगरा। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी अभियान के तहत बसई अरेला थाना पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को थाना क्षेत्र में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एसटी नं. 2375/19 और अ.सं. 0070/2017 धारा 138(B) ईसी एक्ट से संबंधित वारंटी विक्रम सिंह पुत्र विधाराम अपने घर ग्राम गुर्जा रामजस में मौजूद है।

सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार और है0 का0 अमित कुमार शामिल रहे।

Related News

Share: