जनगणना की तैयारियां तेज, लेखपालों को दिया प्रशिक्षण

10 readers

फतेहाबाद। जनगणना अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को तहसील फतेहाबाद के सभागार में लेखपालों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार शिखर मिश्रा ने की।इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका का 16 अगस्त से 15 दिसंबर तक जनगणना अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक लेखपाल को अपने-अपने क्षेत्र के सभी गांवों की ग्राम पुस्तिका तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई और लेखपालों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर जिला जनगणना नोडल अधिकारी सहित तहसील के राजस्व अधिकारी, कानूनगो एवं सभी लेखपाल उपस्थित रहे।

Related News

Share: