पुलिस ने मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने के वांछित को दबोचा
फतेहाबाद। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि 9 जुलाई को बाइक सवार कैलाश चंद पुत्र महाराम निवासी मनोहरपुर आगरा फतेहाबाद के गांव भरापुर से बाइक से घर जा रहा था। तभी एक्सप्रेस की सर्विस रोड गांव मल्लापुरा पुलिया के पास तीन चार लोगों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की गई थी। इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित सुनील पुत्र लोटन सिंह उर्फ लाल सिंह निवासी रिहावली थाना फतेहाबाद को फिरोजाबाद तिराहे से गिरफ्तार किया गया। जिसमें कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल बरामद किया गया है।जिसे जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने दो लोगों को 18 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्र, सर्विलांस सेल प्रभारी सचिन तोमर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, सागर कुमार, शिवप्रकाश सहित आदि मौजूद रहे।