बीते दिनों महिला से ठगी करने वाले दो शातिर पुलिस ने दबोचे

83 readers

खेरागढ़ l कस्बा स्थित सब्जी मंडी में बीते शनिवार को सब्जी लेने आई महिला सुनीता को पांच सौ रुपये के नोट का लालच देकर सोने के कुंडल ठगने वाले दो शातिर आरोपियों को खेरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को सैंया रोड स्थित लालपुर चौराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की  गिरफ्त में आए आरोपी सरवन निवासी बड़ोदरा गुजरात हाल निवासी आवास विकास एवं कार्तिक निवासी अमरपुरा, थाना जगदीशपुरा, आगरा हैं। उनके कब्जे से एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, अवैध चाकू, चोरी के दो कुंडल, घटना में प्रयुक्त बाइक और पांच सौ रुपये का नोट लगा कागज का बंडल बरामद किया है। बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं को लालच देकर आभूषण ठगते थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है।

Related News

Share: