आगरा वन प्रभाग में अनूठी पहल: रक्षाबंधन पर ग्रामीणों और वन कर्मियों ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया संरक्षण का संकल्प

935 readers

'वृक्षारोपण जन अभियान-2026' और रक्षाबंधन के पावन पर्व के शुभ संयोग पर आज आगरा वन प्रभाग द्वारा एक विशिष्ट और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभाग की किरावली, बाह, पिनाहट और जैतपुर रेंज में आयोजित इस कार्यक्रम में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अनूठी पहल में वन कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने वृक्षों को राखी बांधी और यह संदेश दिया कि "वृक्ष है तो रक्षा है"। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों को पेड़ों के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना था।

इस अवसर पर संबंधित रेंजों के समस्त वन अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रभागीय निदेशक, आगरा ने बताया कि जन सहभागिता से संपन्न हुआ यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related News

Share: