आगरा में 12 वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, बारिश बनी आफ़त

240 readers

डीएम मनीष बंसल ने जनपद आगरा में लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत कल 05 सितम्बर 2026 (शनिवार) को समस्त विद्यालयों में किया अवकाश घोषित

आगरा.04.09.2026.जनपद आगरा में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद आगरा के समस्त बोर्ड - बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा,सीबीएसई / आईसीएसई,समस्त आंगनबाड़ी केंद्र के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों में दिनांक 05 सितम्बर 2026 (शनिवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।

जिलाधिकारी महोदय ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Share: