नहाते समय बनाया वीडियो , फिर तमंचे के जोर पर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को तमंचे के भय से डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि युवक ने किशोरी का नहाते हुए छिपकर वीडियो बना लिया था।

आगरा। आगरा में रहने वाली एक युवती के साथ पास के ही एक युवक ने ऐसा काम किया जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायँगे दरअसल , आरोपी ने नहाते समय पीड़िता का वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। पहले उसे डरा पर दोस्त के घर बुला लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी ने आप बीती सुनाई तो माँ के भी होश उड़ गए।
पीड़िता की मां ने बताया कि 18 नवंबर को पुत्री घर से मामा के यहां जाने की कहकर निकली थी। देर शाम तक वो नहीं पहुंची। खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। अगले दिन 19 नवंबर की सुबह वह खुद ही बदहवास हालत में घर वापस आ गयी। मां ने जब उससे पूछताछ की तो वो आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुमेर उसे तमंचा दिखाकर अपने दोस्त के घर ले गया। रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने मोबाइल में एक वीडियो भी दिखाया। इसके बाद धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वो इस वीडियो को वायरल कर देगा।
बेटी के साथ हुई घटना को लेकर मां के पसीने छूट गए। वो मामले की शिकायत लेकर ट्रांसयमुना थाने पहुंची। यहां प्रभारी निरीक्षक को पूरी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक मे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशाेरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Leave a Comment