मणिपुर। मई 2023 से मणिपुर में जारी हिंसा के लिए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि पिछला साल राज्य के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। बीरेन सिंह ने लोगों से अपील की है कि वो पिछली गलतियों को भूल जाएं और माफ कर दें। उन्होंने आने वाले साल 2025 में राज्य में शांति की स्थापना की उम्मीद जताई है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में पिछले एक साल से जारी हिंसा के लिए माफी मांगी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले साल में राज्य में शांति बहाल होगी।
बीरेन सिंह ने कहा, ‘ये पूरा साल काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। 3 मई के बाद से राज्य में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं राज्य के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। कई लोगों ने अपनों को खो दिया। कई ने घर छोड़ दिया। मुझे इस बात का दुख है। मैं माफी मांगता हूँ।
मणिपुर में एक साल से भी ज्यादा वक्त से जारी हिंसा में अब तक करीब 180 लोगों की जान चली गई। विवाद तब शुरू हुआ, जब मैतेई समुदाय ने एसटी पहचा की मांग की और कुकी समुदाय ने इसका विरोध किया।
मणिपुर की आबादी में करीब 53 फीसदी लोग मैतेई समुदाय से आते है। इनमें से ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जबकि नागा और कुकी की आबादी करीब 40 फीसदी है। ये समुदाय पहाड़ों पर रहता है।
