---Advertisement---

निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त

Published On: November 19, 2025
---Advertisement---

—– कालिंदी विहार नाला निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की मरम्मत के निर्देश, स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी ठेकेदार कार्य स्थल पर सुरक्षात्मक मानकों का शत-प्रतिशत पालन करें। निगम अधिकारियों ने कहा है कि निर्माण के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटना होने पर उसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। सुरक्षा की अनदेखी और लापरवाही किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कालिंदी विहार में टेढ़ी बगिया से झरना नाला तक गहरे नाले का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। इसी दौरान दुकानदार की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल का मामला सामने आया, जिस पर अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए ठेकेदार को बाउंड्री वॉल की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण गतिविधि के दौरान आसपास की संपत्तियों को नुकसान न हो, यह सुनिश्चित करना ठेकेदार की जिम्मेदारी है।
नगर आयुक्त ने कालिंदी विहार की जनता से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि गहरे नाले के निर्माण के कारण कार्य स्थल के आसपास आते-जाते समय और नाले के किनारे रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें। निर्माण क्षेत्र में मशीनों की आवाजाही और खोदाई जारी है, ऐसे में किसी भी हादसे से बचने के लिए सुरक्षा घेराबंदी और चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। नगर निगम ने आश्वासन दिया है कि परियोजना पूरी होने के बाद कालिंदी विहार क्षेत्र को बेहतर जल निकासी व्यवस्था का बड़ा लाभ मिलेगा।

---Advertisement---

Leave a Comment