---Advertisement---

नीतीश कुमार बने 10वीं बार मुख्यमंत्री, गांधी मैदान में ली शपथ, नरेंद्र मोदी सहित 11 राज्य के CM रहे मौजूद

Published On: November 20, 2025
---Advertisement---

बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर से डिप्टी सीएम बनाए गए। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राज्य की जनता को “ऐतिहासिक जनादेश” के लिए धन्यवाद दिया और महिलाओं के “विशेष योगदान” को सराहा, लेकिन अपने राजनीतिक पदार्पण पर सवालों से बचते रहे। निशांत कुमार ने कहा कि बिहार की जनता को धन्यवाद और शुभकामनाएं। मैं दिल से आभार और बधाई व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने काम किया, जिस तरह महिलाओं ने मतदान किया, उनका विशेष योगदान, यह बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने बिहार की मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने कहा कि मैं जमुई की जनता और अपने परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूं। आज शपथ लेने वाले कैबिनेट में युवा और अनुभवी दोनों तरह के नेता शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जीत हमारी है, अगली बारी बंगाल की है। हम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। एसआईआर बंगाल में लागू किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास जताया। हमें बड़ा जनादेश मिला है, इसलिए हमारी जिम्मेदारियाँ भी बढ़ गई हैं। बिहार की जीत हमारी है, अगली बारी बंगाल की है। हम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह ‘विकसित बिहार’ के सपने को पूरा करने की चुनौती है। सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार कानून के राज में विकसित हो। मैं पहले भी मंत्री रह चुका हूँ, लेकिन मुझे संगठन की सेवा करनी थी। यह चुनाव मैंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए लड़ा। अब मैं फिर से मंत्री बना हूं।

पीएम मोदी और सीएम नीतीश के साथ एनडीए के नेता।
पीएम नरेंद्र मोदी ने गमछा लहरा कर लोगों का अभिनंदन किया। इससे पहले पांच-पांच नेताओं को एक साथ शपथ दिलाया गया। अंत में श्रेयसी सिंह समेत छह नेताओं ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली। एनडीए सरकार में सीएम नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्री बनाए गए। शपथ लेने वालों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, जमां खान, संजय सिंह ‘टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेद्र मेहता, नारायण प्रसाद, सुमित निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, शैलेश कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश शामिल हैं।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने श्रेयसी सिंह, लखेंद्र रोशन, दीपक प्रकाश, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार को मंत्री मद की शपथ दिलाई।

रमा निषाद समेत पांच ने ली मंत्री पद की शपथ।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जमा खान, संजय सिंह टाइगर, नारायण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद और रमा निषाद को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इन पांच ने एक साथ ली मंत्री पद की शपथ।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन और सुनील कुमार को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment