---Advertisement---

उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक ने आगरा मंडल के अमृत स्टेश का किया निरीक्षण

Published On: December 4, 2025
---Advertisement---

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने आगरा मण्डल के अमृत स्टेशन होडल, कोसीकलां, आगरा छावनी, पलवल खंड व भरतपुर-आगरा कैंट रेल खंड एवं आगरा कैंट-धौलपुर रेल खंड का पिछली खिड़की से विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संरक्षा पर भी विशेष जोर दिया है |
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को “विंडो ट्रेलिंग” से विशेष निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल पथ एवं उसके पास के सभी इंस्टालेशनो जैसे सिगनल, ओएचई, प्लेटफॉर्म इत्यादि का चलती हुई यान की पिछली खिड़की से बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान मार्ग मे पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग विशेष रूप से पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग पर ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स में सुधार, ओएचई की स्थिति, मार्ग पर स्थित लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिति तथा माइनर व मेजर ब्रिजों की स्थिति आदि का महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने समपार फाटक, आरओबी, आरयूबी की उपलब्धता सम्बंधित समीक्षा की| इसके साथ ही विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण में संरक्षा पर भी विशेष जोर दिया|

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान खंड में पड़ने वाले अमृत स्टेशन के रूप में चयनित कोसीकलां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया| कोसीकलां स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म तथा प्रवेश द्वार का बारीकी से देखा गया एवं स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों और भविष्य की सुविधाओं पर उपस्थित अधिकारीयों से गहन चर्चा की गयी|

कोसीकलां स्टेशन के निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक द्वारा विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए होडल स्टेशन पहुंच कर रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया गया| होडल स्टेशन का कार्य पूर्ण होने पर प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, जलपान गृह, शौचालय, टिकट काउंटर, आदि को देखा गया| स्टेशन की साफ़-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए गये, भविष्य की सुविधाओं पर उपस्थित अधिकारीयों से गहन चर्चा की गयी| इस दौरान स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों से महाप्रबंधक द्वारा वार्तालाप किया गयाl

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी राज मोहन, जन संपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहेl

---Advertisement---

Leave a Comment