---Advertisement---

संविधान दिवस पर पुलिस उपायुक्त नगर जोन ने अधिकारियों–कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Published On: November 27, 2025
---Advertisement---

आगरा। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त, नगर जोन ने यहां नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया।
इसके साथ ही उन्होंने सभी को संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों में संविधान दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकमत होकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और कानून के सम्मान को सर्वोच्च रखने का संदेश दिया।

---Advertisement---

Leave a Comment