खेरागढ़l 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष्य में अंत्योदय पब्लिक स्कूल में मेला प्रदर्शनी एवम् खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमे बाल दिवस के उपलक्ष में अध्यापको ने विद्यार्थियों को मनपसंद के पकवान बनाकर खिलाएं और बच्चों ने गेम खेले।
कार्यक्रम की शुरुआत खेरागढ़ चेयरमैन सुधीर कुमार गर्ग, अध्यक्ष डॉ नेत्रपाल सिंह तोमर, मनीष तोमर, मनोज तोमर, इंदु मित्तल, धर्मेंद्र सिकरवार, प्रमोद तोमर, राजेश चौहान जी ने दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर नितिन तोमर, हरेंद्र सिंह, अमित शर्मा, नितिन पाराशर, अभिषेक, हरिओम, विकास, गौरव, गौतम, राखी, शालिनी, संगम, नेहा, राधा, संध्या, श्वेता, सोनाली, कविता, प्रियंका, सपना, सोनम, कामिनी, मुस्कान और समस्त अध्यापक एवम् अध्यापिका बंधु उपस्थित रहे।





