अछनेरा। मंगलवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृणीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम एवं नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत एकदिवसीय कृषि निवेश मेले एवं गोष्टी का आयोजन विकासखंड बरौली अहीर के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को नवीन तकनीकी जानकारी दी गई और कृषकों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों से भी जानकारी प्राप्त की। इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि देवेंद्र रावत जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने अपने संबोधन में कहां कि इस तरह के ब्लॉक स्तर पर कृषि मेलों व गोष्ठियों से कृषकों में जागरूकता पैदा होती है उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। डॉक्टर राधेश्याम सिंह कृषि विशेषज्ञ ने किसानो की आय कैसे बढ़े इस पर चर्चा की। इस गोष्ठी में पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राजपूत, मण्डल अध्यक्ष भाजपा विजय सिंह लोधी,डॉ रामनिवास भारती, नीरज कुमार वर्मा, नरेंद्र सागर, दीपक चौधरी इफको, किसान नेता सोमवीर सिंह यादव मुकेश पाठक,भूपेंद्र शर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ मुख्तार सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ शिवदयाल यादव प्रभारी मनोज कुमार एटीएम अनुज कुमार बी टी एम फतेहाबाद महेंद्र सिंह एटीएम सहित बड़ी संख्या में कृषकों ने भाग लिया। इस गोष्ठी का संचालन सलीम अली खां सलाहकार ने किया।
कृषि विभाग द्वारा कृषक सूचना जागरूकता अभियान का आयोजन
By Hariom Singh
Published On: January 20, 2026
---Advertisement---




