पगफेरें के लिए बेटी के आने से पहले ही आयी, बेटी की मौत की खबर

आगरा। शादी के 12 वें दिन नवविवाहिता के शव को ससुरालीजन एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में छोड़कर भाग गए। मृतिका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने थाना ताजगंज में शिकायत की है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतका प्रियंका की शादी 24 नवंबर को ताजनगरी फेस टू निवासी अर्जुन के पुत्र रोहित के साथ हुई थी। वह फिरोजाबाद के रसूलपुर की रहने वाली थी। पांच भाई और तीन बहनों में प्रियंका सबसे छोटी थी। उसने बीटीसी किया हुआ था, जबकि रोहित नोएडा में जनरेटर फैक्ट्री में काम करता है।

मृतका के पिता अमर सिंह ने बताया कि शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद लड़कों वालीं ने शादी में खर्च का हवाला देते हुए और दहेज की माँग करने लगे। आज बेटी को ससुराल से विदा कराकर घर लाना था। कल रात दस बजे तक बेटी की उसकी अपनी मां से बात हुई थी। देर रात रोहित (दामाद) का उनके रिश्तेदार के पास फोन पहुंचा। रोहित ने प्रियंका को मौत की जानकारी देते एसएन आने को कहा। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो ससुराल वालों में से कोई नहीं मिला। बेटी का शव स्ट्रेचर पर पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment