पहलगाम का बदला लेने के बाद आज भारत-पाकिस्तान ने की युद्धविराम की घोषणा, इस तरह दोनों देशों के बीच सीजफायर पर बनी सहमति

भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम की घोषणा हो गई है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 12 बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की । इसके बाद दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति बनी। सीजफायर आज 5 बजे से लागू हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह सीजफायर भारत की कुछ शर्तों पर हुआ है। 12 मई को फिर सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) की वार्ता होगी। भारत-पाक युद्धविराम समझोते के बाद कोमाडोर रघु आर नायर, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरेशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

सीजफायर पर बनी सहमति

भारत और पाकिस्तान के सीजफायर की खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले दी। उन्होंने x पर पोस्ट कर लिखा कि रातभर लंबी वार्ता के बाद दोनों देश युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इस युद्धविराम के पीछे की कहानी बताते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर लिखा कि ‘पिछले 48 घंटों में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की है। दोनों देशों के नेताओं से लंबी बातचीत के बाद ये सहमति बनी। हम शांति का रास्ता चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की विवेक और राजनीतिक परिपक्वता की सराहना करते हैं।

विदेश मंत्री ने की युद्धविराम की पुष्टि

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भी पाकिस्तान भारत युद्धविराम की पुष्टि करते हुए X पर लिखा, “भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों ओर अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ ओर अडिग रुख बनाए रखा है। वो ऐसा करना जारी रखेगा।” हालांकि युद्ध विराम के बाद भी सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी।

Leave a Comment