आगरा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, जनपद शाखा आगरा का द्विवार्षिक चुनाव और अधिवेशन वर्ष-2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में चुनाव प्रक्रिया कराई गई, जिसमें जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन चुनाव अधिकारी की देखरेख में सभी पदों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराए गए।
चुनाव परिणामों में जिला अध्यक्ष पद पर रघुवीर सिंह माहौर, जिला मंत्री पद पर अमर सिंह बाल्मीकि, जिला कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार, जिला संगठन मंत्री पद पर अशोक कुमार धारिया तथा जिला संप्रेक्षक पद पर जगदीश प्रसाद बघेल को निर्वाचित घोषित किया गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में मजबूती से कार्य करने और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ आगरा की नई कार्यकारिणी घोषित
By Hariom Singh
Published On: January 21, 2026
---Advertisement---




