---Advertisement---

पृथ्वीनाथ फाटक चौराहे पर सरकारी राशन की कालाबाज़ारी का भंडाफोड़

Published On: January 18, 2026
---Advertisement---

मैक्स वाहन से खुले बाजार में भेजा जा रहा था 42 बोरी बाजरा, प्रशासन ने किया जब्त

आगरा।पृथ्वीनाथ फाटक चौराहे पर प्रशासन ने सरकारी राशन की कालाबाज़ारी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। मैक्स वाहन में बिना किसी वैध अभिलेख के ले जाया जा रहा 42 बोरी सरकारी बाजरा जब्त किया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम सदर सचिन राजपूत की तत्परता से संभव हो सकी।
प्रशासन को फोन के माध्यम से शिकायत मिली थी कि सरकारी राशन को खुले बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर के निर्देश पर सप्लाई विभाग और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और वाहन संख्या UP 85 DT 1059 को पृथ्वीनाथ फाटक चौराहे पर रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान वाहन में रखी गई 42 बोरियां बाजरा सरकारी राशन की पाई गईं। जब वाहन सवारों से राशन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। बोरियों पर सरकारी चिन्ह और मशीन सिलाई होना भी पाया गया, जिससे कालाबाज़ारी की पुष्टि हुई।
प्रशासन ने तत्काल बाजरा जब्त कर लिया और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। अधिकारियों के अनुसार, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने स्पष्ट कहा कि
“गरीबों के हक़ पर डाका डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी राशन की कालाबाज़ारी पर प्रशासन की सख्त नजर है।”इस कार्रवाई के बाद राशन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

---Advertisement---

Leave a Comment