पति और ससुराल वालों की हरकतों से तंग आकर ….. महिला ने यमुना में लगायी छलांग

आगरा। थाना एत्माद्दौला के घाट निवासी महिला रविवार सुबह 10 बजे यमुना नदी के ऊपर बने जवाहर पुल पर पहुंची। अचानक से महिला पुल की रैलिंग पर चढ़ गई और अपनी जान देने के लिए यमुना नदी में कूदने के लिए छलांग लगाने की कोशिश करने जा रही थी। उसी समय मौके पर पीआरवी 0017 पहुंच गई और जान देने जा रही महिला को पकड़कर रैलिंग से तुरंत नीचे उतार लिया गया।
पीआरवी पर तैनात सिपाही विकेश चंद, दीपेंद्र पाल और प्रेम शंकर से महिला से अपनी जान देने का कारण पूछा। महिला ने बताया कि 12 वर्ष पहले उसकी शादी खेरिया मोड़ क्षेत्र में हुई थी। महिला के नौ वर्ष की एक बेटी भी है। ससुराल वाले उसे काफी समय से प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसे कभी चोरी के झूठे आरोप में तो कभी दहेज के ताने मारकर उसके साथ मारपीट करते हैं और घर से बाहर निकाल देते हैं।

Leave a Comment