---Advertisement---

जिला आगरा में गंदगी का अंबार

Published On: November 14, 2025
---Advertisement---

आगरा। जिला आगरा में जहां नगर निगम को सफाई के मामले में अव्व्ल दर्जा मिला है, वहीं आगरा में सफाई व्यवस्था सिर्फ कागजों में देखना को मिल रही है। आगरा के बजीरपुरा से नेहरू नगर पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले रस्ते पर गंदगी का अंबार नजर आ रहा है। नेहरू नगर भी एक पोर्श एरिया है वहीं पशु भी इस गंदगी की चपेट में आ जाते हैं। जहां इन दिनों सबसे ज्यादा गंदगी से पैदा होने वाले मच्छरों से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मलेरिया आदि जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं नगर निगम इसके लिए दबाई का लगातार छिड़काव भी करा रहा है, लेकिन निगम की नजर कूड़े के मामले में कमजोर होती नजर आ रही है। आगरा में कई जगह कूड़े का ढेर देखने को मिल रहा है। कई जगह कूड़े के ढेर हो रहे है, जिसे निगम कर्मचारी लगातार नजर अंदाज करते नजर आ रहे हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment