आगरा। पिनाहट में एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर टेंट की दुकान में घुस गया। मगरमच्छ को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना दी गई। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर चंबल नदी में छोड़ा।
घटना गुरुवार रात की बताई की है। पिनाहट के बिप्रावली गांव के पास ही टेंट की दुकान है। इस दुकान में रात में एक मगरमच्छ देखा गया। बताया जा रहा है कि पास में ही तालाब है, जिससे निकलकर तालाब टेंट की दुकान में घुस गया। लगभग तीन-चार फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोग डर गए। हल्ला मच गया। तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग से रात में ही एक टीम टेंट की दुकान पर भेजी गई। वनकर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा ओर चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा।
तालाबों में रह रहे हैं मगरमच्छ बाह क्षेत्र के कई गांवों के तालाबों में मगरमच्छ रह रहे हैं। कई बार गांवों में मगरमच्छ पहुंचने की घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग का कहना है कि चंबल से निकलकर शिकार की तलाश में तालाब तक पहुंच जाते हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, जिससे मगरमच्छ लोगों पर हमला नहीं कर सकें।