Breaking News
जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया

खेरागढ़ में पुलिस ने किये 50 वाहनों के चालान

खेरागढ़। राजस्थान सीमा से जुड़े खेरागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और कस्बे के व्यस्त बाजारों में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि खेरागढ़ क्षेत्र की एक बड़ी सीमा राजस्थान बॉर्डर से लगी होने के कारण यहाँ लगातार दूसरे राज्य के लोगों और वाहनों का आवागमन बना रहता है। इसी को देखते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गाड़ियों के अधूरे कागजात होने तथा यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने नियम तोड़ने वाले कुल 50 वाहनों के मौके पर ही चालान काटे। पुलिस की इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में पूरे दिन हड़कंप की स्थिति मची रही।

Share:

Related News