---Advertisement---

यू. पी. आइकॉनस अवार्ड नाईट 2025 का पोस्टर विमोचन हुआ

Published On: November 28, 2025
---Advertisement---

आगरा। आरोही इवेंट्स द्वारा आयोजित होने जा रहे यू.पी आइकॉनस अवार्ड नाईट 2025 का पोस्टर विमोचन उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य और उत्तरप्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ।
पोस्टर विमोचन में संस्था के अध्यक्ष अमित तिवारी, मनीष चोपड़ा, विशाल शर्मा आदि ने भी भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि यू.पी आइकॉनस अवार्ड नाईट 2025 उत्तरप्रदेश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, साथ ही उत्तरप्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जी ने संस्था को इस भव्य आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया।

---Advertisement---

Leave a Comment