- 8 सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
किरावली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को तहसील किरावली में लेखपालों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने अपनी जायज़ मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार से जल्द समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के उपरांत तहसील दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक तेज़ एवं राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष वीरपाल, तहसील अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, तहसील मंत्री मनोज रावत, अनुराग यादव, घनेन्द्र, अतुल, रामअवतार ,संदीप, धर्मेंद्र, चाँदनी, सौरभ, नेहा, दीक्षा, छवि, पूजा सहित कुल 43 लेखपाल उपस्थित रहे। लेखपाल संघ की मुख्य मांगों में वेतनमान सुधार, भत्ता वृद्धि, पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता, मृतक आश्रितों को लाभ प्रदान करना सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। संघ का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो लेखपाल मजबूरन आंदोलन को और धार देंगे।





