---Advertisement---

पिक अप अनियंत्रित होकर के डिवाइडर पर चढ़ी

Published On: January 20, 2026
---Advertisement---

हादसा टला
सैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्वालियर हाईवे स्थित सौंरा मोड के पास एक पिक अप अनियंत्रित होकर के पोल को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया
जानकारी के अनुसार घटना शाम 5 बजे के करीब की है l भूसी निवासी मनिया जिला धौलपुर अपनी गाड़ी में काम कराने के लिए सैयां आया था और गाड़ी को चेक करने के लिए सैयां से आगरा की ओर ले जा रहा था तभी ग्वालियर हाईवे स्थित सौंरा मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर के डिवाइडर पर लगे पॉल को तोड़ते हुए चढ़ गई l जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया l गनीमत रही कि हादसे में चालक और मिस्त्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है वे सुरक्षित है l

---Advertisement---

Leave a Comment