- आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज में छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का दम
आगरा। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत मेरा युवा भारत आगरा एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मियापुर में निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक कोमल सिंह राजपूत एवं वरिष्ठ अतिथि प्रधानाचार्य राम मोहन शर्मा द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज व्यवस्थापक मनीष राजपूत ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में रूबी ने प्रथम, काजल ने द्वितीय एवं अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम, दीप्ति द्वितीय एवं रेखा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय एवं मोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम आयोजक रवि मुखिया एवं सह संयोजक मनीष लोधी के साथ एसपी सर, राजकुमारी, राजकुमार गौरव, गजेंद्र, विवेक, रंजीत, जितेंद्र पवन, संजू, हिना, मनीषा, साक्षी, रितिका, अनामिका, प्रीति सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कॉलेज व्यवस्थापक ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को मंच प्रदान करती हैं और उनके मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं, जिससे वे भविष्य में अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।





