फतेहपुर सीकरी। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया ताजपुर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। दुर्गा शक्ति गाइड कंपनी की यूनिट लीडर रेनू भारद्वाज ने विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को बताया कि इस दिन की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई जब मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) ने पहली बार 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया। मौलाना आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था और उनकी जयंती पर इस उत्सव को समर्पित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीलेंद्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मौलाना आजाद की विरासत का जश्न मनाएं और एक सशक्त और शिक्षित देश के उनके सपने को साकार करने का प्रयास करें। इस कार्यक्रम के चलते सुहाना गाइड ने छात्रों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। गाइड ने बताया कि अब्दुल कलाम आजाद के सम्मान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। एक विद्वान, दूरदर्शी और शिक्षाविद के रूप में, आज भी लोग उनसे और उनकी वर्षों की उपलब्धियों से प्रेरित है। विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई और छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर कहा “शिक्षा ही हमारे राष्ट्र के विकास की मूल धारा है”। इसलिए शिक्षा के महत्व को जन -जन तक पहुंचाते हैं इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक छत्र-छात्राएं मौजूद रहे।





