---Advertisement---

“सुरक्षित सफर सुरक्षित जीवन” का संदेश लेकर आगरा कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित

Published On: January 31, 2026
---Advertisement---

आगरा। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा आगरा कॉलेज, आगरा में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में 01 दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर पुलिस आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रोफेसर्स को संबोधित करते हुए अपर पुलिस आयुक्त ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सड़क सुरक्षा के 5E सिद्धांत— इंजीनियरिंग (Engineering), शिक्षा एवं जागरूकता (Education & Awareness), प्रवर्तन (Enforcement), आपातकालीन प्रतिक्रिया (Emergency Response) तथा पर्यावरण एवं मूल्यांकन (Environment & Evaluation) की विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान U-Turn पर सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से होने वाले गंभीर जोखिम, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क चिन्हों के पालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी है, जिसे युवाओं की सकारात्मक भागीदारी से काफी हद तक रोका जा सकता है।कार्यशाला के अंत में युवाओं को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने, स्वयं नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

---Advertisement---

Leave a Comment