ट्रांस यमुना क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए थाना प्रभारी रोहित कुमार ने मोर्चा संभाल लिया है। अपने तेज-तर्रार रवैये और सख्त एक्शन के लिए जाने जाने वाले रोहित कुमार ने क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। पुलिस की यह टीम दिन-रात बिना रुके अपराधियों की तलाश में लगी हुई है।
इसी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। झरना नाला इलाके में दबिश देकर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से अवैध असलहे बरामद हुए। दोनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आपराधिक तत्वों के संपर्क में रहने की आशंका पर पुलिस की निगरानी में थे।
गिरफ्तार युवकों की पहचान:
आशू अब्बास पुत्र सद्दीक, निवासी अब्बास नगर
आशिफ पुत्र बुलाकी, निवासी रहीम खान, शहादरा मस्जिद के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 475/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।
थाना प्रभारी रोहित कुमार ने स्पष्ट किया कि ट्रांस यमुना में अपराधियों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, “जो भी कानून हाथ में लेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा। क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है।” पुलिस का यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।





