आगरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला के मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। घटना 05 दिसंबर की है, जब पीड़िता घर लौट रही थी। उसी समय उजड़ी रोड पर 3 युवकों ने बाइक से आकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था।
सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने सुलझाया मामला, लूट की इस वारदात के सफल अनावरण के लिए पुलिस टीम ने आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सर्विलांस के साथ-साथ लगातार दबिश दी। पुलिस की मेहनत रंग लाई और 06 दिसंबर को टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल करते हुए बताया कि जिस मोटरसाइकल से घटना अंजाम दी गई वह उन्हें एक परिचित से पैसे की मांग के एवज में मिली थी। वारदात के बाद मोबाइल फोन को तीनों के बीच बांट लिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त
आकाश, निवासी पीली बिल्डिंग, देवी रोड, बघेला थाना सदर बाजार, पुष्पेंद्र कुमार, निवासी पीली बिल्डिंग, देवी रोड, बघेला थाना सदर बाजार, एक बाल अपचारी
01 मोबाइल फोन (लूट का सामान), 01 मोटर साइकल (घटना में प्रयुक्त)
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक रोहित त्यागी, कांस्टेबल विकास सावन पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से इस लूट की घटना का खुलासा हो गया और पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।





