- मुख्य अतिथि बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समारोह की बढ़ाएंगे शोभा
- 12 फरवरी को जेपी पैलेस कन्वेंशन सेंटर आगरा में होगा भव्य आयोजन
आगरा। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के 9वें संस्करण में ब्रज मंडल की 12 विशिष्ट हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। ये विभूतियाँ कला, साहित्य, संगीत, अभिनय, खेल, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में ब्रज की शान बढ़ाने वाली हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे, जो चयनित व्यक्तियों को सम्मान प्रदान करेंगे।
गुरुवार को होटल लेमन ट्री, आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में अवार्डियों के नामों की घोषणा के साथ ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। ट्रॉफी अनावरण इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, सलाहकार समिति चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग, डॉ. सुशील गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि यह अवार्ड उन ब्रजवासियों को समर्पित है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है और नई पीढ़ी को प्रेरित किया है। समारोह 12 फरवरी 2026 को होटल जेपी पैलेस कन्वेंशन सेंटर, आगरा में आयोजित होगा।
9 श्रेणियों में दिए जाते हैं अवार्ड
2016 से शुरू इस सम्मान में आध्यात्म एवं दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन, नृत्य आदि श्रेणियों में पारदर्शी प्रक्रिया से चयन होता है। निर्णायक मंडल में लगभग तीन दर्जन विशेषज्ञ शामिल होते हैं।
इस वर्ष सम्मानित होने वाली हस्तियाँ:
राष्ट्र गौरव सम्मान
- पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग (गौसेवक)
- आईपीएस नवनीत सिकेरा (उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा)
अमरत्व सम्मान
- स्व. शैलेन्द्र कुमार (हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार)
ब्रज रत्न अवार्ड
- संतोष आनंद (प्रख्यात गीतकार)
- पंकज कालरा (फिल्म एवं टीवी अभिनेता)
- हेमंत बृजवासी (गायक)
- डॉ. (ब्रिगेडियर) अमरजीत सिंह (चिकित्सक, शिक्षक एवं पूर्व सैन्य अधिकारी)
- प्रो. डॉ. शशि तिवारी (साहित्यकार एवं कवयित्री)
- डॉ. नीलू शर्मा (कथक नृत्यांगना एवं तबला वादक)
- सोनिया शर्मा (पैराशूटर)
ब्रज श्री सम्मान
- भगवताचार्य पं. मृदुलकांत शास्त्री
ब्रज विशिष्ट सम्मान
- डॉ. आर. सी. मिश्रा (वरिष्ठ न्यूरोसर्जन)
डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथियों की उपस्थिति समारोह को राष्ट्रीय स्तर की गरिमा प्रदान करेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण शर्मा ने किया। इस दौरान फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, डीजीसी अशोक चौबे, कवि पवन आगरी, रंजीत सामा, डॉ. कैलाश सारस्वत, डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर, डाॅ. अरुण शर्मा, रिंकेश अग्रवाल, सचिन शंकर, मोहित जैन, योगेश गोयल, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल राखी जैन, काव्या सिंह, डॉ. विक्रांत शास्त्री, डॉ. एके गोयल, आदर्श नंदन गुप्ता, डाॅ. महेश धाकड़, अविनाश वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




