सन्यासिन के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास…. परिवार के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

वाराणसी। सामने घाट क्षेत्र की मारुति नगर कॉलोनी स्थित एक आश्रम में रहने वाली संन्यासिन ने दुष्कर्म और धमकाने के आरोप में वाराणसी के लंका थाने में चार लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया है। उसके अनुसार आश्रम के समीप चंदौली जिला निवासी कृष्ण प्रताप सिंह और उसका बेटा गोपाल सिंह रहता है। कृष्ण प्रताप सिंह उन्हें देखकरअश्लील गाने गाता है।आठ नवंबर की रात करीब 9.30 बजे जब वह गोशाला में गायों की देखभाल कर रही थीं। उसी दौरान उन्हें अश्लील गाली सुनाई दी तो उन्होंने विरोध किया। इस पर कृष्ण प्रताप, उसका बेटा गोपाल, उसकी पत्नी सरस्वती देवी और उसकी बेटी ने उनका मुंह दबाकर अपने घर के अंदर खींचने लगे।उसके बाद कृष्ण प्रताप ने उनके कपड़े नोचकर अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इसपर उसने माचना शुरू कर दिया , शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए।तो उसके परिवार ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। कृष्ण प्रताप ने कहा कि आज तो तू बच गई मगर आगे तुम्हारे साथ दुष्कर्म कर तुम्हारे चेहरे पर तेजाब फेकूंगा। इसपर वह सहम गयी और वारणसी के लंका थाने में उसके नाम केस दर्ज कराया।

Leave a Comment