किरावली। तहसील सभागार में एसडीएम किरावली नीलम तिवारी की अध्यक्षता में फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के समस्त बीएलओ एवं पदाविहित अधिकारीयों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त बीएलओ को मतदाताओं के सत्यापन का कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची में जिन प्रविष्टियों में मकान नंबर शून्य है या फोटो खराब हैं, उनमें सुधार कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें। निर्देशों के अनुसार, बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को दिए गए गणना प्रपत्र जल्द से जल्द एकत्र करें। मतदाता दो-तीन दिन बाद इन प्रपत्रों को भरकर वापस करें, जिसके बाद बीएलओ ऐप के माध्यम से उनका सत्यापन कर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें लापरवाही करने वाले बीएलओ एवं पदाविहित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार अछनेरा शुभ्रा अवस्थी, वीआरसी राजेश कुमार ओझा उपस्थित रहे।
मतदाता पुनरीक्षण कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण करने के एसडीएम ने दिये निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
By Hariom Singh
Published On: November 20, 2025
---Advertisement---




