---Advertisement---

युवक पर महिला से दुष्कर्म के गंभीर आरोप

Published On: February 5, 2026
---Advertisement---

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक पिज्जा स्टॉल चलाता है और पहले से उसकी पहचान थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे बहाने से होटल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे किसी काम का झांसा देकर बोदला क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। वहां आरोपी के साथ उसके चार दोस्त भी मौजूद थे। होटल में आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, वह डरी-सहमी हालत में पूरी रात वहीं रही पीड़िता ने बताया कि सुबह के समय आरोपी और उसके साथी उसे होटल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद वह किसी तरह अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई परिजनों के साथ पीड़िता थाना एत्माद्दौला पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है फतेहपुर सीकरी का है आरोपी पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---Advertisement---

Leave a Comment