अकोला। राष्ट्र सेवा दल प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को जय गिर्राज इंटर कॉलेज अखवाई में चलने वाले प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री चन्द्रवीर सिंह एडवोकेट और शिविर संयोजक सुशील कुमार एडवोकेट के द्वारा किया गयाl मैदान प्रमुख नन्दलाल मण्डल मुंगेर (बिहार), सुश्री दिव्याता बांका (बिहार), तथा बाबा नदाब पुणे (महाराष्ट्र) पूर्व महामंत्री जी द्वारा राष्ट्र सेवा दल के इतिहास और आजादी की लड़ाई में किये गए योगदान पर प्रकाश डाला गयाl प्रशिक्षण शिविर में 85 छात्राओं और 75 छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लियाl साथ ही शिविर गतिविधियों में लेझिम, झाँझ, योगा, नृत्य आदि का प्रशिक्षण किया गयाl कार्यालय प्रमुख सीमा इंदुलकर महाराष्ट्र, शैलेन्द्र चाहर, दिलीप चाहर, मनोज शर्मा जी, रंधीर चाहर, सीताराम आदि लोग मौजूद रहेl
---Advertisement---
---Advertisement---
Related Post
आगरा
ब्रज क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण में 602 कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
By Hariom Singh
|
March 1, 2026





