पिनाहट। कस्बा स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी और सौर ऊर्जा जैसे विविध विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। साथ ही हैंड एंड क्राफ्ट की अलग प्रदर्शनी ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी मॉडलों का अवलोकन कर बच्चों की नवाचारी सोच की प्रशंसा की। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रणवीर सिंह भदौरिया ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युग इनोवेशन का है, इसलिए विद्यार्थियों को हमेशा नए विचारों की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रचनात्मक सोच ही भविष्य को नई दिशा देती है। इस अवसर पर देवेन्द्र चौहान, श्रीकांत सोनू पाठक, लायक सिंह, अजीत शर्मा, आशुतोष भदौरिया, मोहिनी, शिखा, अंशिका, विनय तोमर, आरती सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
---Advertisement---
---Advertisement---
Related Post
आगरा
आगरा मंडल की कमान नगेन्द्र प्रताप के हाथ, प्रशांत नागर बने फिरोजाबाद नगर आयुक्त
By Hariom Singh
|
January 31, 2026





