---Advertisement---

शराब तस्करी में सबसे आगे आगरा, एक साल में 10 हजार लीटर जब्त

Published On: October 13, 2025
---Advertisement---
  • सबसे अधिक शराब तस्करी और अवैध बिक्री के मामले सामने आये
  • 500 से ज्यादा केस दर्ज, मंत्री ने अफसरों को लगायी फटकार

आगरा। आगरा में बीते एक वर्ष में सबसे अधिक शराब तस्करी और शराब की अवैध बिक्री के मामले सामने आए। 500 से अधिक केस दर्ज किये जा चुके है। शराब की तस्करी को न रोके जाने पर आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने अधिकारियो को फटकार लगाई है।

रविवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा की तो ये बाते सामने आयी कि शराब की तस्करी और अवैध बिक्री में आगरा सबसे आगे है। बीते 12 माह में 10 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। 500 से अधिक केस दर्ज हुए हैं। इससे 841 करोड़ का राजस्व मिला है।

गैर राज्यों से आगरा मे तस्करी की शराब आ रही है।आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने शराब तस्करी के मामले में जिला आबकारी अधिकारी कृष्णपाल यादव को फटकार लगाई। उन्हें सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा त्योहार पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए। हेल्पलाइन नंबर जारी करें।

मंत्री ने शराब की तस्करी और अवैध कारोबार जुड़े सिंडिकेट को जड़ से उखाड़ने के आदेश दिए हैं।उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में सितम्बर तक 841 करोड़ रुपये का फायदा आबकारी से राजस्व के रूप में सरकार को हुआ है।मद्य निषेध के लिए शख्त कार्यवाई नहीं होने पर नितिन अग्रवाल ने नाराजगी भी जताई।

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने समीक्षा बैठक से पहले व्यपारी,उद्यमियों से सर्किट हाउस में मुलाकात की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने जीएसटी दरों के बदलाव पर खुशी जताई।20 नवंबर को 8 राज्यों के व्यापारी दिल्ली में जुटेंगे।मंत्री ने GST की डरो में हुए बदलावों का लाभ जनता तक पहुंचने की बात व्यापारियों से कही।

---Advertisement---

Leave a Comment