---Advertisement---

जल्द ही आगरा की सड़को पर दौड़ेंगे PINK AUTO, महिलाए करेंगी ड्राइव

Published On: November 20, 2025
---Advertisement---

आगरा। जल्द ही आगरा में शहर की सड़कों पर पिंक ऑटो रिक्शा चलेंगे, जिससे महिलाओं का सफर सुरक्षित होगा। महिला चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और होटलों में फ्री पार्किंग मिलेगी। इसके साथ ही, शहर के 10 प्रमुख फीडर रूट पर सीएनजी वाहन भी चलेंगे, जिससे मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

बुधवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन को मिशन शक्ति फेज-तीन में महिलाओं को पिंक आटो रिक्शा के परमिट जारी किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

कुल 100 परमिट जारी होंगे। पहले चरण में 50 पिंक आटो के परमिट जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मेट्राे शहर के प्रमुूख 10 फीडर रूट पर सीएनजी वाहन चलाएगा। पिंक आटो रिक्शा में जीपीएस के साथ ही पैनिक बटन लगा होगा। जाे कि पुलिस थाने से लिंक होगा। महिला चालकों को सुरक्षित संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

देशी-विदेशी पर्यटकों को गाइड करने के लिए पर्यटन विभाग एवं होटल एसोसिएशन द्वारा सात दिन का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पिंक आटो रिक्शा को होटलों में फ्री पार्किंग की सुविधा देकर सहयोग किया जाएगा। सभी स्मारकों को जोड़ने वाले रूट पर भी पिंक आटो रिक्शा चलाने की अनुमति होगी।

बैठक में उप परिवहन आयुक्त विदिशा सिंह, आरटीओ अरुण कुमार, एआरटीओ आलोक कुमार, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार एवं क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बीपी अग्रवाल मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment