फतेहपुर सीकरी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती शनिवार को आर.एस. पब्लिक स्कूल शिवपुरी में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
जयंती समारोह में सपा के जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी एवं मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव राशिद हसन चिश्ती ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राशिद हसन चिश्ती ने कहा कि “स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के मसीहा के रूप में माना जाता है। उन्होंने सदैव युवाओं के हितों को प्राथमिकता दी और सभी वर्गों की आवाज को सदन में मजबूती से उठाया।”
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अफसार कुरैशी, पूर्व नगर अध्यक्ष रमजान उस्मानी, गब्बर कुरैशी, डॉ. सुनील, डॉ. एस.एस. खान, शाकिर अब्बासी, डॉ. सुनील प्रजापति, पूर्व सभासद सुनील कुमार, अफजल भाई, सलमान उस्मानी, दिव्यांग इरफ़ान भाई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





