---Advertisement---

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विशेष अभियान आज–सभी बूथों पर पढ़कर सुनाई जाएगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

Published On: January 18, 2026
---Advertisement---

आगरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने तहसील सदर सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 18 जनवरी रविवार को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का पाठ किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके या करने वाले पात्र नागरिक अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। दावे और आपत्तियां 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक सभी बूथों पर प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान की तिथियां 17 जनवरी, 18 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों पर बूथ लेवल अधिकारी और पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जो स्थायी रूप से अन्यत्र चले गए हैं, उनके नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जाएगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

---Advertisement---

Leave a Comment