एत्मादपुर। 14 नवंबर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में और सदन आगरा स्थित सभागार में तहसील यात्मतपुर क्षेत्र के अंतर्गत समस्त बूथ लेवल एजेंट एवं बूथ लेवल अधिकारी व सुपरवाइजर को विशेष विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण बी एल ओ प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम सुमित कुमार सिंह ने समस्त सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों को इस संबंध में विस्तार जानकारी दी गई कि गणना पत्रों को वितरण कैसे होना है अथवा गणना पत्रों की प्राप्ति कैसे होनी है तथा गणना पत्रों को कैसे भरना है। इसके अतिरिक्त गणना पत्रों की बीएलओ एप पर ऑनलाइन फीड करने के संबंध में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार अग्रवाल, नायब तहसीलदार हरि लाल चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज खदोली, खंड शिक्षा अधिकारी एत्मादपुर महेंद्र सिंह, मनवीर सिंह चौहान एवं समस्त बूथ लेवल एजेंट बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे।
एत्मादपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण, बी एल ओ कों एसडीएम नें दी ट्रेनिंग
By Hariom Singh
Published On: November 15, 2025
---Advertisement---




