थाना खंदौली। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला मट्टू में रविवार रात करीब 8:30 बजे मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के 15 से 25 लोगों ने छतों पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पथराव में आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कई लोगों को चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला मट्टू निवासी कालू पुत्र भगवान दास रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी पक्ष के असलम के लड़के खड़े हुए थे। निकलने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी पक्ष के लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और अचानक जमकर पथराव शुरू कर दिया।
अचानक हुए पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान ज्ञान देवी (60), सरोज देवी (50), लक्ष्मी देवी (65), केतकी देवी (50), आरती (26), कलावती (35) समेत कई लोग पथराव की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं जीतू (30) भी इस घटना में घायल हुआ है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं होने से गांव में आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पक्ष के लोग घरों में ताला लगाकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
इस मामले में रिंकू पुत्र भगवान दास की तहरीर पर पुलिस आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खंदौली में पथराव से दहशत,आठ महिलाएं समेत अन्य घायल, आरोपी फरार
By Hariom Singh
Published On: January 28, 2026
---Advertisement---




