आगरा। अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा गठित टास्क फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विशेष अभियान के तहत 30/31 जनवरी 2026 की रात्रि 11 बजे से 3 बजे तक खनन विभाग द्वारा थाना सैंया पुलिस के सहयोग से आगरा-ग्वालियर रोड पर सैंया चौराहे के पास लगभग 100 वाहनों की चेकिंग की गई। जांच के दौरान बिना आईएसटीपी तथा ओवरलोड उपखनिज गिट्टी,डस्ट का परिवहन कर रहे 9 वाहनों को थाना सैंया में नियमानुसार अवरुद्ध किया गया।
—–/////—-////-////
बॉक्स
इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी स्थिति में जनपद में अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग नहीं होने दी जाएगी।
— एम०के० पांडे
ज्येष्ठ खनन अधिकारी
आगरा





