---Advertisement---

स्कूल टूर पर घूमे विद्यार्थी कुरुक्षेत्र और अमृतसर

Published On: November 18, 2025
---Advertisement---

आगरा। शमशाबाद में स्थित संत श्री आशाराम इंटर कॉलेज का टूर कुरुक्षेत्र और अमृतसर गया। बच्चों ने घूमा और अपने इतिहास के बारे में जाना स्कूल प्रिंसिपल श्री सुभाष चंद्र शर्मा जी ने बताया कि बच्चों का ये टूर कुरुक्षेत्र ले जाने के पीछे बड़ा उद्देश्य है। हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा कुरुक्षेत्र से आज की पीढ़ी वंचित रह रही है। कुरुक्षेत्र का इतिहास प्राचीन वैदिक काल से जुड़ा है और यह महाभारत युद्ध की भूमि है, जहाँ भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दिया था। यह भरत वंश के राजा कुरु के नाम पर रखा गया था। यह स्थान ऋग्वेद और मनुस्मृति की रचना से भी जुड़ा है और ऐतिहासिक के रूप में साम्राज्यों का सच्ची रहा है। साथ में स्कूल संचालक पंकज प्रधान जी, आकाश शर्मा जी, दिलीप सर, मनीष कुमार, बेबी शर्मा, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment