फतेहपुर सीकरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीकरी द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के आयोजन के संबंध में चिकित्सा एवं सहयोगी स्टाफ की ड्यूटी का रोस्टर जारी किया गया है। यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर से जारी आदेश के माध्यम से दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के लिए ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूरा, बेहरावटी एवं सामरा में चिकित्सक, पैरामेडिकल एवं सहयोगी स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
आदेश में उल्लेख है कि संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, हेल्थ स्टाफ के साथ सीएचओ, एएनएम, आशा एवं आशा संगिनी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
आदेश के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी के अधीक्षक डॉ. राज कमल के निर्देशन में कार्यक्रम से संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे। साथ ही, समन्वय एवं कार्यक्रम प्रबंधन हेतु सत्येंद्र पाल (बीपीएम), महादेव (यूनिसेफ) तथा नवी हुसैन (बीसीपीएम) की ड्यूटी दर्शाई गई है। इसके अतिरिक्त, स्टेट रिव्यू मिशन टीम के अंतर्गत डॉ. रोहित गुप्ता (एआरओ) एवं डॉ. विकास शर्मा (डीएसएस) द्वारा कार्यक्रम का निरीक्षण एवं समीक्षा किया जाना आदेश में उल्लिखित है।
जारी निर्देशों में यह भी उल्लेख है कि सभी नामित कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे। लैब से संबंधित जांचों हेतु आवश्यक उपकरण एवं सामग्री सीएचसी से साथ ले जाने के निर्देश हैं। अनुपस्थिति या लापरवाही की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान आदेश में दर्शाया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला शासन की स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजना के अंतर्गत आयोजित किया जाता है।
सीकरी ब्लॉक में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले को लेकर ड्यूटी रोस्टर जारी
By Hariom Singh
Published On: January 18, 2026
---Advertisement---




