---Advertisement---

व्यापारियों के साथ सासंद को लेकर जिलाधिकारी से मिले सुग्रीव सिंह चौहान

Published On: November 19, 2025
---Advertisement---
  • व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान की मांग की
  • व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा – सांसद

पिनाहट। पिनाहट व्यापारियों और पूर्व मंत्री के बीच चल रहे दुकानों के विवाद में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान सांसद राजकुमार चाहर को साथ लेकर व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी से मिले और व्यापारियों की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

कस्बा में व्यापारियों और पूर्व मंत्री के बीच दुकानों पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल‌ रहा है। जिसमें नगर पंचायत द्वारा गृहकर का ऑनलाइन सर्वे चल रहा है। जिसमें नगर पंचायत की टीम के साथ पूर्व मंत्री के समर्थक जबरन पूर्व के नाम से गृहकर की रशीद काटने के लिए दुकानदारों पर दबाव बना रहे थे। जिसके बाद दो दिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी थी।‌ दुकानदार सैकड़ों वर्षों से गृहकर रशीद अपने नाम पर कटवाने की कह रहे हैं। जिसमें दुकानदारों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान से मामले में सहयोग की मांग की थी। जिसमें मंगलवार को सांसद राजकुमार चाहर और सुग्रीव सिंह चौहान व्यापारियों को साथ लेकर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से मिलें और मामले से अवगत कराया। सांसद ने जिलाधिकारी से कहा कि दुकानें सैकड़ों वर्षों से इन दुकानदारों की है। इस पर कोई भी अवैध कब्जा नहीं कर सकता है। मामले को गंभीरता लेते हुए सही कार्य कराए। व्यापारियों के साथ गलत नहीं होना चाहिए। वहीं सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि मैं व्यापारियों के साथ हूं। उनके साथ अन्याय नहीं होने दूंगा।

---Advertisement---

Leave a Comment